लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री का आवास, कार्यालय संभवत: साउथ ब्लॉक के पास जाएंगे : सूत्र

By भाषा | Updated: January 16, 2020 01:21 IST

सेन्ट्रल विस्ता के पुन:विकास योजना के तहत मौजूदा संसद भवन के आगे संसद के लिए एक तिकोनी नयी इमारत बनेगी, एक साझा केन्द्रीय सचिवालय होगा और राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का जीर्णोंद्धार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार द्वारा उसकी महत्वाकांक्षी योजना सेन्ट्रल विस्ता का जो ब्लू प्रिंट तैयार किया गया हैउपराष्ट्रपति का नया आवास नॉर्थ ब्लॉक के पास होगा।

केन्द्र सरकार द्वारा उसकी महत्वाकांक्षी योजना सेन्ट्रल विस्ता का जो ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है, उसके अनुसार प्रधानमंत्री का आवास और कार्यालय साउथ ब्लॉक के पास जबकि उपराष्ट्रपति का नया आवास नॉर्थ ब्लॉक के पास होगा। सूत्रों ने बताया कि लुटियंस में जिन भवनों को गिराने के लिए चिह्नित किया गया है उनमें उपराष्ट्रपति का आवास भवन भी शामिल है।

सेन्ट्रल विस्ता के पुन:विकास योजना के तहत मौजूदा संसद भवन के आगे संसद के लिए एक तिकोनी नयी इमारत बनेगी, एक साझा केन्द्रीय सचिवालय होगा और राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का जीर्णोंद्धार होगा।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवासों को क्रमश: नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के पास स्थानांतरित करने की योजना है। इससे क्षेत्र में यातायात भी सामान्य होगा क्योंकि लुटियंस में वीआईपी आवाजाही के कारण लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का आवास और कार्यालय पास-पास होंगे ताकि प्रधानमंत्री घर से पैदल कार्यालय आ सकें।’’ सूत्रों ने बताया कि नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को संग्रहालय बनाने की कोई योजना नहीं है। योजना के मुताबिक, संसद के नए भवन में 900 से 1,200 सांसदों के बैठने की जगह होगी, उसमें टेबल पर कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीक, बैठक की आरामदेह व्यवस्था और केन्द्रीय मंत्रियों तथा सांसदों के कार्यालय होंगे।

सूत्र ने कहा, ‘‘पुन:विकास परियोजना के एक बार पूरे होने के बाद सरकार के पास सेन्ट्रल विस्ता को रिज से यमुना नदी तक विस्तार देने की योजना होगी।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन