लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की भतीजी ने अहमदाबाद निकाय चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:02 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी ने अहमदाबाद शहर में आगामी निकाय चुनाव लड़ने के लिए गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा से टिकट की मांग की है।

सोनल मोदी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता की हैसियत से ना कि प्रधानमंत्री की रिश्तेदार के तौर पर अहमदाबाद नगर निगम के बोडकदेव वार्ड से टिकट की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि वह नामांकन के लिए सभी मापदंडों को पूरा करती हैं।

सोनल मोदी गृहणी हैं और उनकी उम्र 35 से 40 के बीच है। वह प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की पुत्री हैं। शहर में प्रह्लाद मोदी की ‘उचित मूल्य की एक दुकान’ है और वह गुजरात उचित मूल्य दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

गुजरात भाजपा ने हाल में घोषणा की थी कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों के नामों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सोनल मोदी ने कहा, ‘‘मैंने बोडकदेव वार्ड में आरक्षित महिला सीट से टिकट की मांग है। पहले मैं भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता थी लेकिन बच्चों के लालन पालन के लिए मैं कुछ समय दूर रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि भाजपा ने कुछ मापदंड तय किए हैं, मुझे लगता है कि मैं टिकट के लिए योग्य हूं। मैंने भाजपा कार्यकर्ता की हैसियत से टिकट देने की मांग की है, प्रधानमंत्री के रिश्तेदार के तौर पर नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे टिकट नहीं मिला तो भी मैं समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में सक्रिय रहूंगी।’’

प्रह्लाद मोदी ने भी अपनी बेटी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उनके परिवार के सभी सदस्य अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भाई-भतीजावाद का मामला नहीं है। मेरे परिवार ने अपने फायदे के लिए कभी नरेंद्र मोदी के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। ’’

गुजरात में अहमदाबाद समेत छह नगर निगमों के लिए 21 फरवरी को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया