लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे, दीदी झूठे श्रेय लेने में व्यस्त: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:21 IST

Open in App

हल्दिया, 12 मार्च केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई केंद्रीय योजनाओं का झूठा श्रेय लेते हुए तस्वीरें खिंचवाती हैं और उन्हें पोस्टरों पर लगवाती हैं, साथ ही कहा कि क्या राज्य की जनता ‘‘ऐसी बेटी’’ को वोट देगी जिसने माताओं और आमजन के खिलाफ हिंसा करवाई।

तृणमूल कांग्रेस के चुनावी नारे ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ पर निशाना साधते हुए ईरानी ने हैरानी जताई कि क्या लोग ऐसा शासन फिर से चाहेंगे जो राज्य के लोगों के खिलाफ राजनीतिक हिंसा को अंजाम देता हो।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या लोग ऐसी बेटी को वोट देंगे जिन्होंने 80 वर्षीय मां पर क्रूरता की? क्या आप ऐसी बेटी के लिए वोट करेंगे जो (जिसकी पार्टी ने) भाजपा कार्यकर्ताओं को फांसी पर लटकाती हो?’’

ईरानी ने लिखा, ‘‘राज्य के लोग ‘असल परिवर्तन’ का इंतजार कर रहे हैं।’’

भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। अधिकारी के नामांकन दाखिल करने से पहले हुई रैली में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और स्मृति ईरानी ने भी शिरकत की।

तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर हमला बोलते हुए ईरानी ने कहा कि पीएम-किसान योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाएं राज्य के गरीबों तक नहीं पहुंच पाईं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं जबकि दीदी केंद्र सरकार की कई योजनाओं का झूठा श्रेय लेते हुए तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त हैं।’’

ईरानी ने कहा, ‘‘दीदी केंद्रीय योजनाओं के नाम बदल रही हैं और उन्हें अपने कार्यक्रम बता रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे