लाइव न्यूज़ :

जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को प्रधानमंत्री शुक्रवार को मानद विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:19 IST

Open in App

जयपुर,11 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक डिजिटल कार्यक्रम में जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान को डीम्ड (मानद) विश्वविद्यालय का दर्जा देंगे।

कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नायक के साथ विभिन्न अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में राजस्थान के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को मानद विश्वविद्यालय की उपाधि दिए जाने के साथ जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय को भी राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देंगे।

करीब 175 वर्ष पुराने इस संस्थान को मानद उपाधि दिए जाने के साथ ही उसे शैक्षिक स्वायत्तता प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय आयुर्वेदिक संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि यह संस्थान आयुष मंत्रालय के तहत देश का प्रथम संस्थान है जिसे मानद विश्वविद्यालय की उपाधि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इससे 175 वर्ष पुराने इस संस्थान में नए पाठ्यक्रमों और नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा पहले ही छह एकीकृत पीजी पाठ्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इससे आयुर्वेदिक शिक्षा, अनुसंधान, संकाय और छात्र विनिमय आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण और सहयोग प्राप्त करने के लिए और अधिक विदेशी राष्ट्रों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे जयपुर के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल