लाइव न्यूज़ :

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिये 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे भूमि पूजन : विधायक

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:10 IST

Open in App

नोएडा, आठ नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बनने वाले एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के निर्माण के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को भूमि पूजन करेंगे । स्थानीय विधायक एवं भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी ।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे ।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह, अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एलवाई तथा जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह आदि हवाई अड्डे के निर्माणाधीन साइट पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए चार जगह चिन्हित किया है और इनमें से दो स्थानों - आरोही व रनहेरा - गांव के पास की है जिसे अधिकारियों ने उपयुक्त माना है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को तय किया जाएगा कि भूमि पूजन का कार्यक्रम कहां पर कराना उचित होगा।

मालूम हो कि दो महीने से जेवर हवाई अड्डे की साइट पर काम चल रहा है। निर्माणाधीन स्थल के चारों तरफ चारदीवारी बनायी जा रही है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 5,845 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है