लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री शुक्रवार को सूरत में छात्रावास का डिजिटल माध्यम से भूमि पूजन करेंगे

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:31 IST

Open in App

सूरत, 14 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को डिजिटल तरीके से गुजरात के सूरत शहर के बाहरी इलाके में एक छात्रावास की आधारशिला रखेंगे। छात्रावास का निर्माण करने वाले सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह भी घोषणा की कि मोदी वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 11 बजे सूरत में छात्रावास चरण -1 (लड़कों के छात्रावास) का भूमि पूजन करेंगे।

सूरत के एक प्रमुख पाटीदार समुदाय संगठन सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज के अध्यक्ष कांजी भलाला ने कहा, "प्रधानमंत्री पाटीदार लड़कों के लिए हमारे आगामी छात्रावास का डिजिटल तरीके से भूमि पूजन करेंगे। पहले चरण के तहत सूरत शहर के बाहरी इलाके में स्थित वालक गांव के पास पाटीदार समुदाय के 1,000 छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "द्वितीय चरण में, हम 500 छात्राओं की क्षमता वाले महिला छात्रावास का निर्माण करेंगे। महिला छात्रावास का निर्माण अगले साल शुरू हो सकता है।"

पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी वराछा-कामरेज मार्ग पर स्थित वालक गांव के पास होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पीएमओ ने सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज की जानकारी देते हुए कहा, "यह 1983 में स्थापित एक पंजीकृत ट्रस्ट है और इसका मुख्य मकसद समाज के कमजोर वर्गों का शैक्षिक और सामाजिक परिवर्तन है। यह छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद करता है और उन्हें उद्यमिता और कौशल विकास के लिए एक मंच भी मुहैया कराता है।’’

भलाला ने कहा कि लड़कों के छात्रावास में एक बड़ा सभागार, पाटीदार समुदाय और उसके नेताओं के इतिहास को प्रदर्शित करने वाली एक डिजिटल गैलरी और एक पुस्तकालय होगा जिसमें सभी जातियों के छात्र जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों से मामूली शुल्क लिया जाएगा लेकिन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है