लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने पर गांधी के भाषण की प्रति भेंट की गयी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:23 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मार्च साबरमती आश्रम ट्रस्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी के 1919 के एक भाषण के एक पन्ने की फ्रेम की गयी प्रति उपहार स्वरूप भेंट की जिसमें गांधीजी ने भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की जरूरत पर बात की थी।

मोदी ने पिछले कुछ दिनों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्य वाली आर्थिक नीतियों की जरूरत पर जोर दिया।

साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट आश्रम का प्रबंधन संभालता है।

ट्रस्टी कार्तिकेय साराभाई ने कहा, ‘‘गांधीजी ने अक्टूबर 1919 में भगिनी समाज, मुंबई में भाषण दिया था। उस भाषण में उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत पर जोर दिया था। हमने भाषण के उस अंश की प्रति फ्रेम कराई और उसे आज प्रधानमंत्री को उनके दौरे के समय उपहार में दिया।’’

महात्मा गांधी ने हिंदी में अपने भाषण में कहा था, ‘‘हिंदुस्तान को आत्मनिर्भर होना सीखना ही होगा।’’

इस भाषण में चरखा के लाभों का उल्लेख किया गया है।

मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन करने से पहले आश्रम का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने भी अपने भाषण में कहा कि विकास के लिए भारत की ‘आत्मनिर्भर’ सोच दुनिया की विकास यात्रा को गति प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस