लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री 26 मार्च को दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर जाएंगे

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान, वह तीन ऐतिहासिक कार्यक्रमों के स्मरणोत्सव में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर मोदी पड़ोसी देश का दौरा करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की यह यात्रा पड़ोसी देश के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों-देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती कार्यक्रम, भारत-बांग्लादेश के बीच स्थापित कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं।''

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है और यह बांग्लादेश के प्रति भारत की प्राथमिकता को दर्शाता है।

मोदी 26 मार्च को आयोजित होने वाले बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद के साथ भी मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र