लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री 15 अगस्त को आत्मनिर्भर भारत के लिये नई रूपरेखा पेश करेंगे: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: August 9, 2020 18:49 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने भारत के आत्म सम्मान एवं संप्रभुता को किसी भी कीमत पर कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में एक आत्मनिर्भर भारत के लिये राष्ट्र के समक्ष एक नयी रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बड़ी हथियार प्रणालियां अब भारत में बनेंगी और देश रक्षा विनिर्माण का केंद्र बनने के लिये इनके निर्यात की संभावना तलाशेगा।इनमें हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मालवाहक विमान, पारंपरिक पनडुब्बियां और क्रूज मिसाइल शामिल हैं। 

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के लिये एक नयी रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभाग एवं मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत की मोदी की पहल के क्रियान्वयन के प्रति गंभीरता से काम कर रहे हैं और यह स्वदेशी पर महात्मा गांधी के जोर को एक नया आयाम देने की कोशिश है।

सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी उधम सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में यह कहा। उन्होंने आत्मनिर्भर पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने यह दिखाया कि यदि कोई देश आत्मनिर्भर नहीं है तो वह अपनी संप्रभुता का प्रभावी तरीके से हिफाजत करने में सक्षम नहीं हो सकता। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने भारत के आत्म सम्मान एवं संप्रभुता को किसी भी कीमत पर कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया। ’’

सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में एक आत्मनिर्भर भारत के लिये राष्ट्र के समक्ष एक नयी रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। ’’ उन्होंने 101 सैन्य हथियारों एवं साजो-सामान के आयात पर प्रतिबंध के रक्षा मंत्रालय के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिये बड़े और कठोर फैसले लिये जा रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि बड़ी हथियार प्रणालियां अब भारत में बनेंगी और देश रक्षा विनिर्माण का केंद्र बनने के लिये इनके निर्यात की संभावना तलाशेगा। रक्षा मंत्री ने घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 101 हथियारों और सैन्य उपकरणों के आयात पर 2024 तक के लिए रोक लगाने की रविवार सुबह घोषणा की। इनमें हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, मालवाहक विमान, पारंपरिक पनडुब्बियां और क्रूज मिसाइल शामिल हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहनरेंद्र मोदीइंडियागणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह