लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री शु्क्रवार को राजकोट में आवासीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:50 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय ‘‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’’ (एलएचपी) के तहत राजकोट में बनाए जाने वाले ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों के वास्ते 1,144 मकानों की शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधारशिला रखेंगे।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकोट में उपस्थित होंगे।

इसमें कहा गया है कि हरित निर्माण तकनीक का उपयोग कर शहरी गरीबों को आश्रय प्रदान करने संबंधी एलएचपी परियोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए मकान बनाए जा रहे हैं।

एलएचपी परियोजना के तहत, केंद्र सरकार छह शहरों- इंदौर, चेन्नई, रांची, अगरतला, लखनऊ और राजकोट में 1,000-1000 से अधिक मकानों का निर्माण करेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि समारोह के दौरान, केंद्र सरकार गरीबों को मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य के प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत गुजरात को पुरस्कार भी प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र