लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री गुजरात में रेलवे स्टेशन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक ‘ब्रॉड गेज’ का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:01 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास नवनिर्मित केवडिया रेलवे स्टेशन और वड़ोदरा को केवडिया से जोड़ने वाली ‘ब्रॉड गेज’ लाइन का रविवार को डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह उद्घाटन पहले शनिवार को होने वाला था लेकिन उस दिन प्रधानमंत्री कोविड-19 टीकाकरण का देशव्यापी अभियान शुरू करने वाले हैं जिससे इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया।

मुख्यमंत्री ने जामनगर में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवडिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17 जनवरी को नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। वह उसी दिन वड़ोदरा-केवडिया रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।’’

रूपाणी ने कहा कि रविवार को डिजिटल कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री केवडिया से आठ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिसंबर 2018 में केवडिया का दौरा किया था जो 182 मीटर ऊंचे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से करीब पांच किलोमीटर दूर है। उन्होंने रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?