लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री कोविड-19 प्रबंधन पर राज्यों, जिलों के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से संवाद करेंगे और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके अनुभव सुनेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी जिन राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे उनमें से कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत तेजी देखी गई है।

बयान में कहा गया, ‘‘विभिन्न राज्यों और जिलों में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों द्वारा आगे बढ़कर नेतृत्व किया जा रहा है। उनमें से कई ने अच्छी पहल की हैं और कल्पनाशील समाधान लागू किए हैं।’’

बयान के मुताबिक इन पहलों की सराहना से प्रभावी प्रतिक्रिया योजना के विकास, आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों की लक्षित रणनीति कार्यान्वयन और समर्थन देने में सहायता मिलेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘अधिकारी विशेष रूप से अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस संवाद के माध्यम से मिले सुझावों और सिफारिशों के अलावा कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करेंगे।’’

बैठक में कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे