लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भारती उत्सव को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:08 IST

Open in App

चेन्नई, 10 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय भारती उत्सव,2020 को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक ‘वनाविल कल्चरल सेंटर’ ने यहां यह जानकारी दी।

वनाविल कल्चरल सेंटर के संस्थापक के. रवि ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और भारती पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

तमिल महाकवि सुब्रमण्य भारती की 138 वीं जयंती समारोह के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। इस साल कोविड-19 महामारी के कारण उत्सव का आयोजन डिजिटल माध्यमों से किया जा रहा।

रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे उत्सव को संबोधित करेंगे।

तमिल आधिकारिक भाषा और तमिल संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री के. पंडीयराजन भी उत्सव को संबोधित करेंगे।

भारती पुरस्कार की स्थापना 1994 में की गई थी। हर साल यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और इस तरह भारती के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम किया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा