लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को एनसीसी की रैली को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: January 27, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एक रैली को संबोधित करेंगे जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ) बिपिन रावत और तीन सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।’’

आयोजन के दौरान, प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर तथा एनसीसी दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखेंगे।

एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह