लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को असम, बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव रैलियों को संबोधित करने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता के मन में परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है और भाजपा का सुशासन का एजेंडा लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कल 18 मार्च को मुझे पश्चिम बंगाल में अपने भाइयों और बहनों के बीच उपस्थित होने का अवसर मिलेगा। मैं पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करूंगा। पूरे पश्चिम बंगाल में, परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है। भाजपा के सुशासन का एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘कल 18 मार्च को मैं असम में रहूंगा। करीमगंज में रैली के दौरान असम जैसे महान राज्य के लोगों के बीच उपस्थित रहने को लेकर उत्सुक हूं। पिछले पांच साल में असम की जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखा है। विकास के एजेंडे को जारी रखने के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को जनता का आशीर्वाद चाहिए।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आठ चरणों में मतदान होना है जबकि असम में यह तीन चरणों में संपन्न होगा। भाजपा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए संघर्षरत है, वहीं असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिशों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र