लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने बंगाल में शोभा मजुमदार की मौत को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:33 IST

Open in App

धारापुरम (तमिलनाडु), 30 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और वाम दलों पर मंगलवार को महिला विरोधी मानसकिता रखने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल में एक हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता की मां शोभा मजुमदार की मौत होने को लेकर इन पार्टियों की आलोचना की।

मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की मां के खिलाफ पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर द्रमुक नेता पर यहां एक चुनावी रैली में परोक्ष रूप से प्रहार किया और कहा कि विपक्षी दलों का महिला विरोधी मानसकिता तमिलनाडु तक ही सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में, वृद्ध महिला, शोभा मजुमदार को अपनी जान गंवानी पड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ सप्ताह पहले, हम सबने देखा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने किस तरह से बेरहमी से उन पर महज इसलिए हमला किया था कि उनकी विचारधारा अलग थी।’’

मोदी ने इस के घटना के लंबे समय तक खबरों में रहने का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस ने कोई सहानुभूति दिखाई, या उसकी सहयोगी द्रमुक ने इस घटना की निंदा की।

उन्होंने हैरानगी जताते हुए सवाल किया कि क्या द्रमुक के सहयोगी वाम दलों ने इस तरह के व्यवहार की निंदा की।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या उनकी सहयोगी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कोई खेद प्रकट किया, जिनके साथ वे दिल्ली में रणनीतिक बैठकें करते हैं। कहीं से नहीं। विपक्ष में खामोशी देखने को मिली।’’

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के नेताओं ने मजुमदार (85) की मौत पर सोमवार को शोक प्रकट किया था। भाजपा कार्यकर्ता की मां पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने पिछले महीने कथित तौर पर हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन