लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ लड़ने की बजाय रैलियां कर बेरुखी और लापरवाही का परिचय दे रहे प्रधानमंत्री: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी से निपटने की बजाय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार करके बेरुखी और लापरवाही का परिचय दे रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को दिल्ली में रहकर अपना काम करना चाहिए और मुख्यमंत्रियों के साथ समन्वय बनाकर कोरोना से निपटना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री दिल्ली में रहकर कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने की बजाय पश्चिम बंगाल में सभाएं कर रहे हैं। उनकी तरफ से यह हैरान करने वाली बेरुखी दिख रही है।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि पश्चिम बंगाल के लोग इसका संज्ञान लेंगे और उन्हें हैरान कर देने वाला जवाब देंगे।’’

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने भी दावा किया कि प्रधानमंत्री ‘घोर लापरवाही’ का परिचय दे रहे हैं, जिसके लिए जनता सबक सिखाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया