प्रधानमंत्री बड़ा दिल दिखाएं और कृषि कानूनों को वापस लें: गहलोत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 22:15 IST2020-12-19T22:15:40+5:302020-12-19T22:15:40+5:30

Prime Minister show big heart and withdraw agricultural laws: Gehlot | प्रधानमंत्री बड़ा दिल दिखाएं और कृषि कानूनों को वापस लें: गहलोत

प्रधानमंत्री बड़ा दिल दिखाएं और कृषि कानूनों को वापस लें: गहलोत

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की मांग माननी चाहिए और कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार में संवेदनशीलता नहीं बची है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने संवाददताओं से कहा, ‘‘किसानों के साथ में अन्याय हो रहा है। किसान भारी ठंड में बैठे हुए हैं। सरकार में बैठे लोग इतने संवेदनहीन लोग हैं कि इनमें संवेदनशीलता नाम की चीज नहीं है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘इन किसानों में खेतिहर किसान भी हैं, भूमिहीन मजदूर भी हैं। बड़े-छोटे सब किसान हैं और सब दुखी हैं। सरकार को चाहिए, प्रधानमंत्री जी को खुद को चाहिए कि वह बड़ा दिल रखें और प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाएं। अगर वह कानून वापस लेते हैं, जनता का मान सम्मान बढ़ता है और लोकतंत्र मजबूत होता है। इनको अपना अहम-घमंड छोड़ना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister show big heart and withdraw agricultural laws: Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे