लाइव न्यूज़ :

अजय मिश्रा को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा द्वारा पत्रकारों से कथित तौर पर बदसलूकी करने की घटना को लेकर बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मंत्रिपरिषद से मिश्रा को बर्खास्त करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मिश्रा के पुत्र आशीष लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी हैं।

प्रियंका ने पत्रकारों के साथ मिश्रा की कथित बदसलूकी का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, योगी आदित्यनाथ जी, अजय मिश्रा को बर्खास्त करें।’’

उन्होंने हिंसा में मारे गए एक किसान के पिता का वीडियो भी साझा किया जिसमें वह मिश्रा को हटाए जाने की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा लखीमपुर खीरी के तिकोनिया कांड मामले में अपने बेटे के खिलाफ धाराएं बढ़ाए जाने से संबंधित एक सवाल को लेकर बुधवार को पत्रकारों पर भड़क गए और उन्हें कथित रूप से धमकाते हुए धक्का-मुक्की की।

उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मामले को लेकर आक्रोशित पत्रकारों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है