लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप के मामले में प्रधानमंत्री दखल दें, प्रशासक को हटाया जाए: तारिक अनवर

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने लक्षद्वीप में प्रस्तावित नियमन के मसौदों को इस केंद्रशासित प्रदेश के लिए घातक करार देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में तत्काल दखल देना चाहिए और प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को प्रशासक के पद से हटाया जाना चाहिए।

पार्टी के केरल एवं लक्षद्वीप के प्रभारी अनवर ने एक बयान में यह भी कहा कि पटेल ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किए बिना ‘जन विरोधी’ फैसले किए जिस कारण वहां के लोग उनका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को तत्काल इस संबंध में देखल देना चाहिए और लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल को तत्काल पद मुक्त करना चाहिए। इसके साथ ही नियमन मसौदों को वापस लिया जाए।’’

अनवर ने दावा किया कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की बात करने वाली भाजपा लक्षद्वीप में इस फैसले से अपनी असली सोच उजागर कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे