लाइव न्यूज़ :

असम में गौ गिरोह पर अपना रुख स्पष्ट करें प्रधानमंत्री : बघेल

By भाषा | Updated: February 22, 2021 13:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम पहुंचने से महज कुछ घंटे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को उनसे असम में कथित रूप से सक्रिय गौ गिरोह (काऊ सिडिकेट) पर रुख स्पष्ट करने की मांग की।

असम में विधानसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) द्वारा राज्य इकाई के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि कई अन्य गिरोहों को भी राज्य सरकार की ओर से संरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री जी, असम बेसब्री से सोनोवाल सरकार द्वारा गौ गिरोह चलाने पर मेनका गांधी की टिप्पणी पर आपकी प्रतिक्रिया का इंजतार कर रहा है।’’

बघेल ने कहा, ‘‘ खैर, कई और सिंडिकेट हैं जिन्हें असम की भाजपा सरकार से संरक्षण मिल रहा है। यह आपके नारे ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ के विपरीत है।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 17 फरवरी को कहा था कि असम में मवेशियों की तस्करी में शामिल गिरोहों के अलावा कोयला, पत्थर, बांस, पान के पत्ते, सुपारी और यहां तक मछली की आपूर्ति में भी मजबूत सिंडिकेट सक्रिय है।

बघेल ने कहा कि खबर है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी ने गायों के प्रति राज्य सरकार के व्यवहार को लेकर सोनोवाल सरकार को पत्र लिखा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में स्थापित तेल एवं गैस क्षेत्र से जुड़ी कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने सोमवार को यहां आ रहे हैं।

असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां