लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने नौसेना के कोविड-19 संबंधी विभिन्न पहल की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ जारी भारत की जंग में नौसेना की ओर से उठाए गए कदमों और विभिन्न पहल की समीक्षा की और इस दौरान उन्हें बताया गया कि नौसेना के अस्पतालों को आम नागरिकों के लिए खोलने के अलावा बल ने अपने कर्मियों को कोरोना प्रबंधन में शामिल किया है।

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें इस संकट काल में नौसेना की ओर से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक सिंह ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारतीय नौसेना ने विभिन्न राज्यों के प्रशासन से संपर्क साधकर अस्पताल में विस्तरों की उपलब्धता, परिवहन और अन्य जरूरी संसाधनों में मदद का हाथ बढ़ाया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री को इस बात से भी अवगत कराया कि विभिन्न शहरों में नौसेना के अस्पताल आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि नौसेना के चिकित्साकर्मियों को कोविड-19 संबंधी मामलों के उपचार के लिए विभिन्न राज्यों में तैनात किया गया है। साथ ही नौसेना कर्मियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें कोविड संबंधी मामलों के लिए तेनात किया जा सके।

नौसेना अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को बताया कि बल की ओर से लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में मदद की जा रही है।

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि नौसेना बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से ऑक्सीजन कंटेनरों को भारत ला री है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया और थल सेना अध्यक्ष एम एम नरवणे के अलावा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने भी प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात कर सशस्त्र बलों की ओर से कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी जंग में किए जा रहे योगदानों की जानकारी दी थी।

देश में सोमवार को कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले आए तथा 3417 और मरीजों की मौत हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604 जबकि मृतक संख्या 2,18,959 हो गयी है।

देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए।

सोमवार को आए नये मामलों में से 73.78 प्रतिशत मामले बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आए हैं जबकि दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 21.19 फीसद हो गई।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 56,647 मामले सामने आए। इसके अलावा कर्नाटक में 37,733 जबकि केरल में 31,959 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान 10 राज्यों की सूची में शामिल अन्य राज्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos