लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में ऑक्सीजन, दवाओं की उपलब्धता, आपूर्ति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 महामारी के संबंध में ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता के साथ ही उनकी आपूर्ति की समीक्षा की।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि महामारी की पहली लहर के दौरान ऑक्सीजन की मांग की तुलना में अब तीन गुणा ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है जबकि पिछले कुछ हफ्तों में रेमडेसिविर सहित सभी दवाओं के उत्पादन में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की गयी है।

प्रधानमंत्री को बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि कोविड-19 के प्रबंधन में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों की आपूर्ति की निगरानी की जा रही है।

बयान के मुताबिक, ‘‘यह चर्चा हुई कि राज्यों को अच्छी मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही रेमडेसिविर सहित सभी दवाइयों के उत्पादन में पिछले कुछ हफ्तो में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है।’’

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का फार्मा क्षेत्र बहुत ही ‘‘वाइब्रेंट’’ है और सरकार के साथ सहयोग से सभी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया। चर्चा हुई कि पहली लहर में ऑक्सीजन की मांग की तुलना में अब तीन गुना ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।’’

प्रधानमंत्री को ऑक्सीजन रेल और भारतीय वायु सेना के विमान से ऑक्सीजन की आवाजाही अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्हें ऑक्सीजन सांद्रक और ऑक्सीजन सिलेंडरों की खरीदी और देश भर में स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थिति से भी अवगत कराया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों को समयबद्ध् तरीके से वेंटिलेटर्स के क्रियान्वयन और उसके निर्माताओं की मदद से तकनीकी और प्रशिक्षण संबंधी मुद्दों को सुलझाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर