लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने वायु सेना के कोविड-19 संबंधी अभियान की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 से जारी देश की लड़ाई में भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इस दौरान ऑक्सजन टैंकरों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर बल दिया।

वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की और देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायु सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारतीय वायु सेना देश की कोविड-19 संबंधी जरूरतों को पूरी करने के लिए 24 घंटे प्रयासरत है।

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन ऑपरेशन की गति तेज करने, उसका स्तर बढ़ाने और उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।’’

प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस अभियान की सुरक्षा के साथ-साथ इसमें जुटे वायु सेना के कर्मियों की संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस अभियान में बड़े और छोटे हवाई जहाजों का उपयोग किया जा रहा है ताकि देश के हर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान वायु सेनाकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में पता किया। भदौरिया ने उन्हें बताया कि वायु सेना के अधिकांश कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।

भदौरिया ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि वायु सेना ने अपने अस्पतालों में कोविड-19 से संबंधित सुविधाओं में इजाफा किया है और जहां संभव हो रहा है वहां सामान्य नागरिकों की भी देखभाल की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर