प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी बजरे पर फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:29 IST2021-05-19T16:29:36+5:302021-05-19T16:29:36+5:30

Prime Minister reviewed the campaign being conducted to save the people trapped on ONGC barge | प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी बजरे पर फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी बजरे पर फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया

नयी दिल्ली, 19 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘‘ताउते’’ के चलते तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के एक बजरे पर फंसे कर्मियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का बुधवार को जायजा लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नौसेना अधिकारियों के अनुसार बजरे पी305 पर मौजूद लोगों में से कम से कम 22 की मौत हो चुकी है जबकि 65 लोग अब भी लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि यह बजरा चक्रवात ताउते के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर डूब गया था। नौसेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नौसेना की ओर से बुधवार को बताया गया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बजरे पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है, दो लोगों को 'टगबोट' वरप्रदा से बचाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister reviewed the campaign being conducted to save the people trapped on ONGC barge

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे