लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पहुंचे दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा, गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर किया नमन

By भाषा | Updated: May 1, 2021 09:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह अचानक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पहुंचे थ। यहां पहुंचकर उन्होंने गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर मत्था टेका। इस दौरान गुरुद्वारा में दूसरे अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देनौवें सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदीपीएम मोदी ने गुरुद्वारा पहुंच तक माथा टेका, इस दौरान गुरुद्वारा में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थेप्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक पीएम के दौरे के बावजूद कोई सड़क मार्ग पर कोई अवरोधक नहीं लगाए गए थे

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर राजधानी दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मोदी जिस समय गुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए ना ही अवरोधक लगाए गए थे।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। पिछड़ों की सेवा करने के प्रयासों और अपने साहस के लिए दुनिया भर में उनका सम्मान है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ झुकने से इंकार कर दिया था। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को मजबूती और प्रेरणा देता है।’’

केंद्र सरकार ने पिछले साल गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व को धूमधाम के साथ मनाने का फैसला किया था। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की पिछले दिनों एक बैठक भी हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव का अवसर एक राष्ट्रीय कर्तव्य है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित