लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में शाह, सीतारमण के भाषणों की सराहना की

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जम्मू कश्मीर से संबंधित एक विधेयक को पारित किये जाने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए गए संबोधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका ‘‘अद्भुत भाषण’’ विस्तृत था और इसमें जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।

मोदी ने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लोकसभा में केन्द्रीय बजट पर चर्चा पर ‘‘व्यापक’’ जवाब की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सीतारमण ने विस्तृत जानकारी दी कि कैसे बजट समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा और साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को गति मिलेगा ।

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से सरकार ने जम्मू कश्मीर के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र उचित समय पर केंद्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा में गृह मंत्री श्री अमित शाह का शानदार भाषण। विस्तार और सामग्री में समृद्ध, यह जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए हमारे प्रयासों पर प्रकाश डालता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित