लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद के साथ ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किया, कहा-सादगी ही जीवन जीने का तरीका

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसे 'चिंतन शिविर' कहा गया। उन्होंने कहा कि सादगी ही जीवन जीने का तरीका है।

बैठक में केंद्रीय मंत्रियों मनसुख मांडविया और धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दक्षता व समय प्रबंधन पर प्रस्तुतियां दी गईं। उन्होंने कहा कि शासन में और सुधार के लिए ऐसे चार और ''चिंतन शिविर'' आयोजित किए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसे चार और सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न केंद्रीय मंत्री प्रस्तुतियां देंगे।

दोनों मंत्रियों ने समय प्रबंधन, दक्षता, समस्याओं के मूल कारणों का विश्लेषण और निजी कर्मचारियों के चयन पर अच्छी कार्य प्रणालियां साझा की । इसके अलावा कुछ बुनियादी मुद्दों जैसे लोगों के साथ व्यवहार करना, पत्रों का तुरंत जवाब देना भी उनकी प्रस्तुतियों में साझा किया गया।

बैठक में मोदी ने मंत्रियों से अपने सहयोगियों की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों से सीखने को कहा। दिवंगत केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सादगी ही जीवन जीने का तरीका है।

मोदी ने गुजरात के दिनों को याद करते हुये भोज बैठकों के बारे में बात की, जहां हर कोई बैठकों में अपना-अपना भोजन लाता था और भोजन के साथ-साथ विचारों को भी साझा करता था।

राष्ट्रपति भवन के सभागार में करीब पांच घंटे तक यह बैठक चली।

सूत्रों ने कहा कि बैठक को 'चिंतन शिवर' कहा गया, जो दक्षता और शासन में समग्र सुधार के लिए एक चिंतन सत्र था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद की नियमित बैठकें करते हैं, जिनमें विभिन्न मंत्रालय महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्तुतियां देते हैं। बैठकें मंत्रियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से खुद को अपडेट रखने में भी मदद करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह