लाइव न्यूज़ :

डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के टीके भेजने को लेकर मोदी की सराहना की

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी कैरीबियाई देश डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कोविड-19 के टीके भेजने को लेकर अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। साथ ही, कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि भारत को किये गये उनके अनुरोध का इतनी शीघ्रता से जवाब मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 72,000 की आबादी वाले एक छोटे द्वीपीय देश का नेता होने के नाते उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि उनके अनुरोध का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इतनी शीघ्रता से जवाब मिलेगा।

भारत से टीके पहुंचने पर उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं अवश्य स्वीकार करता हूं कि मैंने यह कल्पना नहीं की थी कि मेरे देश के अनुरोध का इतनी शीघ्रता से जवाब मिलेगा। किसी को भी यह नहीं लगा होगा कि इस तरह की वैश्विक महामारी के समय में देश के आकार को देखते हुए इतनी प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। लेकिन हमारे अनुरोध की उपुयक्तता पर विचार करने और हमारे लोगों की समानता को मान्यता देने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। ’’

गौरतलब है कि पिछले महीने स्केरिट ने मोदी से टीके भेजने का अनुरोध किया था ताकि उनके देश में भी टीकारण अभियान शुरू हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया