लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार नहीं करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2020 11:35 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को दोपहर के करीब अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे24 फरवरी को पत्नी-बेटी-दामाद के साथ भारत के पहले दौरे पर आ रहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपअहमदाबाद के बाद आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, साथ नहीं होंगे पीएम मोदीपीएम मोदी सोमवार को अहमदाबाद में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार 24 फरवरी को अपने पहले भारत दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप का भारत दौरा अहमदाबाद से शुरू होगा फिर वे आगरा जाएंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मिलेनिया के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद नहीं होंगे।

पहले खबर थी कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रम्प दंपति के साथ आगरा जाएंगे। लेकिन अब विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पीए मोदी ताज महल नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने यह बात कही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को दोपहर के करीब अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रंप ताजमहल के दीदार के लिए सोमवार की दोपहर आगरा रवाना होंगे और दौरे के अंतिम चरण में वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। ट्रंप के साथ मोदी के आगरा जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का ताजमहल जाना उन्हें ऐतिहासिक धरोहर को अपनी सुविधा के अनुसार देखने का मौका देना है। इसलिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम या भारत के वरिष्ठ पदाधिरकारियों की उपस्थिति का सवाल नहीं है। मोदी सोमवार को अहमदाबाद में होंगे जहां उनका और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत होगा। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली आने पर उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया