लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सातवीं बार लाल किले से देश को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: August 14, 2020 18:18 IST

देश भर के लोगों की निगाहें इस बात पर होंगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार संबोधन में क्या कहेंगे क्योंकि 15 अगस्त को वह बड़ी घोषणाएं करते रहे हैं, अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे हैं और देश के समक्ष बड़ी चुनौतियों को लोगों के ध्यान में लाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वर्ष मिले प्रचंड बहुमत के बाद स्वतंत्रता दिवस के भाषण में उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ कानून लाने और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की बात प्रमुखता से रखी थी।जनसंख्या को नियंत्रित करने और पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने की जरूरत पर भी बल दिया था।नरेंद्र मोदी जब 74वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करेंगे तो कोविड-19 से निपटने में सरकार के प्रयासों का जिक्र कर सकते हैं।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार सातवीं बार देश को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन कोरोना वायरस महामारी, चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध और आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बीच होगा।

सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि प्रधानमंत्री संबोधन में क्या कहेंगे क्योंकि 15 अगस्त को वह बड़ी घोषणाएं करते रहे हैं, अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे हैं और देश के समक्ष बड़ी चुनौतियों को लोगों के ध्यान में लाते रहे हैं।

पिछले वर्ष मिले प्रचंड बहुमत के बाद स्वतंत्रता दिवस के भाषण में उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ कानून लाने और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की बात प्रमुखता से रखी थी।

उन्होंने जनसंख्या को नियंत्रित करने और पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने की जरूरत पर भी बल दिया था। मोदी जब 74वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करेंगे तो कोविड-19 से निपटने में सरकार के प्रयासों का जिक्र कर सकते हैं।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा वर्ष है और सरकार ने अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार की पहल शुरू की है जबकि कोविड-19 से यह बुरी तरह प्रभावित हुई है। अयोध्या में पांच अगस्त को मोदी द्वारा राम मंदिर के ‘भूमि पूजन’ के बाद उनका यह संबोधन होगा।

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी गतिरोध के बीच उनका संबोधन होगा। दोनों देश संघर्ष वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी के लिए कूटनीतिक एवं सैन्य वार्ता कर रहे हैं।

कई क्षेत्रों में और सुधार के उपायों की घोषणा भी वह कर सकते हैं जबकि सरकार ने कृषि और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई पहल की है ताकि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए चार हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है जिनमें अधिकारी, राजनयिक और मीडियाकर्मी शामिल हैं। इससे पहले मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कई बड़ी घोषणाएं की हैं -- जैसे सरकार की महत्वाकांक्षी जन-धन योजना, स्टार्ट अप इंडिया आदि।

स्वतंत्रता दिवस से पहले मोदी ने पिछले शनिवार को हफ्ते भर के ‘कचरा मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत की थी और कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वच्छ भारत मिशन से बड़ा सहयोग मिला।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियागणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन