लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को दी बधाई, कहा-"मिलकर काम करने को तत्पर हूं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 11:49 IST

एग्जिट पोल में भी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत मिलने के आसार बताये गये थे। बीबीसी, स्काई न्यूज और आईटीवी के लिए इपसोस मोरिक द्वारा जुटाए गये आंकड़े के अनुसार बोरिस को 360 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा कि मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।ये उनके ब्रेग्जिट के वादे को पूरा करने में मदद करेगा। 

ब्रिटेन में गुरुवार को हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी बड़े बहुमत के साथ वापसी कर रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है लेकिन ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी बहुमत के 326 के जादुई आंकड़े से बहुत आगे निकल चुकी है। इसी बीच जॉनसन की सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा,"पीएम बोरिस जॉनसन को प्रचंड बहुमत के साथ वापसी के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।"

बता दें कि इससे पहले एग्जिट पोल में भी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को बहुमत मिलने के आसार बताये गये थे। बीबीसी, स्काई न्यूज और आईटीवी के लिए इपसोस मोरिक द्वारा जुटाए गये आंकड़े के अनुसार बोरिस को 360 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। ये उनके ब्रेग्जिट के वादे को पूरा करने में मदद करेगा। 

आपको बता दें कि ब्रिटेन में आम चुनाव के बाद आ रहे रुझानों के बीच लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। ब्रिटिश मीडिया के हवाले से ये खबर आई है। कॉर्बिन 2015 से ब्रिटिश संसद में विपक्ष के नेता हैं। ब्रिटेन में चुनाव गुरुवार को हुए थे और अभी वोटों की गिनती जारी है। 

हालांकि, एग्जिट पोल और फिर अब आ रहे रुझानों में कंजर्वेटिव पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। एग्जिट पोल की बात करें तो कंजर्वेटिव पार्टी को 368 या उससे अधिक सीटें मिल सकती हैं। बीबीसी, स्काई न्यूज और आईटीवी के लिए इपसोस मोरिक द्वारा एग्जिट पोल के लिए जुटाए गये आंकड़े के अनुसार प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है जो उनके ब्रेग्जिट के वादे को पूरा करने में मदद करेगा।

टॅग्स :बोरिस जॉनसनब्रिटेननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा