लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए रेडियो RJ से मांगी मदद

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2020 20:27 IST

नरेंद्र मोदी ने देश के कई रेडियो जॉकी से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बात करते हुए उनसे लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक COVID-19 के 724 एक्टिव मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 17 मौतें हुई हैं जिसमें पिछले 24 घंटों में 4 नई मौतें हुई हैं।

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना वायरस की महामारी जारी है। जब अमेरिका, इटली व स्पेन जैसे ताकतवर देशों में हर रोज संक्रमितों की संख्या में हजारों व सैकड़ों की वृद्धि हो रही है। ऐसे समय में लॉकडाउन के बाद भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में संक्रमित मरीजों के महज 75 मामले सामने आए।  

देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच नरेंद्र मोदी इस बीमारी को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए अलग-अलग जनसंचार माध्यमों के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पीएम नरेंद्र मोदी देश के कई मशहूर रेडियो जॉकी से बात कर उनसे समाज के लोगों को जागरूक करने में मदद करने की अपील की। 

बता दें कि अब तक COVID-19 के 724 एक्टिव मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 17 मौतें हुई हैं जिसमें पिछले 24 घंटों में 4 नई मौतें हुई हैं। इस बात की जानकारी लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया को दी है। 

इसके अलावा,  लव अग्रवाल (संयुक्त सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय) ने कहा कि हमने 10,000 वेंटिलेटर प्रदान करने के लिए एक PSU को आदेश दिए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से भी 1-2 महीनों में 30,000 अतिरिक्त वेंटिलेटर खरीदने का अनुरोध किया गया है। 

बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार रात से पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 24,084 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 532,150 हो चुकी है। मंगलवार रात 12 बजे से सभी घरेलू उड़ानों पर रोक लगाई जा चुकी है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति वाजिब कारण के बिना सड़कों पर टहलता पाया गया तो उसे जेल भेजा जा सकता है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे