लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को असम के दौरे पर आयेंगे

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की सात तारीख को राज्य के दौरे पर आयेंगे । प्रधानमंत्री यहां दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे और राज्यमार्गों के उन्नयन के लिये योजना की शुरूआत करेंगे । प्रदेश के वित्त मंत्री हिमंत विस्व सरमा ने इसकी जानकारी दी ।

इस साल मार्च-अप्रैल में असम में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का यह दूसरा दौरा होगा ।

सरमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी छह फरवरी को गुवाहाटी जाने का कार्यक्रम है। वह वहां एक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी जहां चाय के बगानों में काम करने वाले आठ लाख कर्मियों के बैंक खातों में पैसे स्थानांतरित किये जायेंगे ।

प्रधानमंत्री ढेकिआजुली जायेंगे जहां से वह चरैदेओ एवं विश्वनाथ जिलों में दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे । उन्होंने कहा कि वह ‘असम मेला’ की भी शुरूआत करेंगे जिसके तहत राज्य सरकार का लोक कल्याण विभाग, राजमार्गों का उन्नयन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता