लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को आगरा मेट्रो का शिलान्यास करेंगे

By भाषा | Updated: December 4, 2020 20:41 IST

Open in App

आगरा (उप्र), चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को आगरा मेट्रो परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इस दौरान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पीएसी मैदान में होगा। मैदान में फिलहाल तैयारियां चल रही हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मोदी करीब आधे घंटे तक नई दिल्ली से ऑनलाइन संवाद भी करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी आगरा में मौजूद रहेंगे।

इस दौरान, टीडीआई मॉल के सामने ताजमहल के पूर्वी गेट पर मेट्रो परियोजना का ड्रिल मशीन के जरिये शिलान्यास किया जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) ने शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग