लाइव न्यूज़ :

बनारस में अपना जन्मदिन मनाएंगे पीएम मोदी, जानें रिटर्न गिफ्ट के आलावा क्या है पूरा कार्यक्रम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 13, 2018 06:01 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिन है। ऐसे में अपने इस खास दिन वह दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी जा रहे हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिन है। ऐसे में अपने इस खास दिन वह दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी जा रहे हैं। पीएम का 17 सितंबर को वाराणसी जाने का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है। इस खास दिन वह वह अपना 68वां जन्मदिन काशी में मनाएंगे। 

खबर के अनुसार इस दौरान वह काशीवासियों को रिटर्न गिफ्ट देंगे। रिटर्न तोहफे के तौर पर वह कई नई परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही शहर में चल रहे कई प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी करेंगे। हर किसी की निगाह पीएम के इस बार के दौरे पर टिकी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे से पहले तैयारियां शुरू कर दीं गई हैं। बुधवार को बनारस आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पीएम के जन्मदिन पर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। ये पीएम के आगमन को लेकर दिया गया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन

अपने जन्मदिन के मौके पर काशी पहुंचवे पर वहकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही करीब पांच हजार स्कूली बच्चों के साथ अपने जीवन से जुड़ी फिल्म 'चलो जीते हैं' देखेंगे। खबर के अनुसार सुरक्षा कारणों से पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल में फिल्म दिखाई जा सकती है। साथ ही साथ काशी दौरे पर प्रधानमंत्री बनारस में एक बड़ी रैली करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है