लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, जानें किन मुद्दों पर रख सकते हैं अपनी बात

By विनीत कुमार | Updated: June 7, 2021 15:10 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि नरेंद्र मोदी देश को शाम 5 बजे संबोधित करेंगे। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि वे किस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संकट के बीच शाम पांच बजे करेंगे देश को संबोधितकोरोना टीकाकरण या दूसरी लहर के कम होने के साथ लोगों से सावधानी बरतने को लेकर रख सकते हैं अपनी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर एक ट्वीट कर कहा गया कि पीएम मोदी 7 जून को शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन कोरोना की दूसरी लहर से देश की जंग के बीच हो रहा है। भारत में अप्रैल और मई में कोरोना के मामले काफी बढ़ गए थे और लाखों लोगों की मौत हुई। हालांकि अब इसमें कमी आ रही है।

बहरहाल, माना जा रहा है कि अपने संबोधन में पीएम मोदी कोरोना वैक्सीननेशन को लेकर कोई अहम बात रख सकते हैं। साथ ही दूसरी लहर के कम होते मामलों के बीच कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को लेकर अपनी बात रख सकते हैं।

हाल में कोरोना टीकाकरण नीति और वैक्सीन की कमी को लेकर भी केंद्र सरकार की कुछ मौकों पर आलोचना होती रही है। पीएम मोदी इस मुद्दे पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत में पिछले कुछ दिनों में अब तेजी से कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में ही देश में 1 लाख से कुछ अधिक मामले सामने आए हैं जबकि पिछले महीने रोजाना के ये मामले एक समय चार लाख से ऊपर तक पहुंच गए थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन