अवैध प्रवासियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट चली गईं ममता बनर्जी?, पीएम मोदी ने टीएमसी प्रमुख पर हमला किया, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2026 17:52 IST2026-02-05T17:44:06+5:302026-02-05T17:52:40+5:30
आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं...एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है।

file photo
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तृणमूल और उसकी प्रमुख ममता बनर्जी की दलीलों पर निशाना साधा है। बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने आज राज्यसभा में अपने संबोधन में कहा, "तृणमूल अवैध प्रवासियों को बचाने के लिए अदालत जा रही है।" हालाँकि उन्होंने बनर्जी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा स्पष्ट था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कल ही भारत के मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष एसआईआर के खिलाफ एक याचिका में दलीलें दी थीं।
LIVE: PM Shri @narendramodi's reply to Motion of Thanks on the President's address in Rajya Sabha. https://t.co/RP4pvStyVC
— BJP (@BJP4India) February 5, 2026
आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा
आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। वोटबैंक की राजनीति में डूबे हुए लोगों ने कभी भी देश के ऐसे अनेक पहलुओं को मजबूती देना प्राथमिकता नहीं समझा।
आज हम 3 नंबर पर जाने की दिशा में तेज गति से अग्रसर
जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि न तो उनके पास कोई सोच थी, न कोई विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति थी। देश आजाद हुआ तब हम दुनिया में छह नंबर की इकोनॉमी थे। लेकिन इन लोगों ने ऐसा हाल करके रखा कि 11 नंबर पर पहुंचा दिया। आज हम 3 नंबर पर जाने की दिशा में तेज गति से अग्रसर हैं। आज हर क्षेत्र में भारत, आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है।
भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया
आज मेजर इकोनॉमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है। हाई ग्रोथ और लो इंफ्लेशन, ये एक यूनिक संयोग है। ये हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है। जिस तरह भारत के प्रति विश्व का आकर्षण बढ़ा है, उसमें भी विश्व, भारत के टैलेंट का माहत्म्य समझ रहा है। आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है और भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया है।
चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बना हुआ
आज हमारे युवाओं के लिए पूरा विश्व बाजर खुल चुका है, अब उनके लिए अवसर ही अवसर हैं। आज हमारे पास दुनिया का बहुत ही महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पुल है, जिसके पास सपने भी हैं, संकल्प भी है और सामर्थ्य भी है। शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। भारत आज विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, उन चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बना हुआ है।
आज भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर
आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है। पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैं...एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है। आज भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर है और हम दुनिया की भलाई के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
भारत की आज़ादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था
आज पूरी दुनिया ग्लोबल साउथ की बात करती है। लेकिन उस चर्चा में मुख्य किरदार के तौर पर, आज भारत ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ की एक मज़बूत आवाज़ बनकर उभरा है। 21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आज़ादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है।