लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में भूकंप के बाद दो बार बातचीत की मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:23 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में भूकंप आने के बाद नुकसान के बारे में जानने के लिए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को दो बार टेलीफोन किया और केंद्र से सभी जरूरी मदद का आश्वासन दिया।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री ने सुबह सात बजकर 51 मिनट के बाद आये भूकंप के कई झटके के तत्काल बाद सोनोवाल से बातचीत की । सबसे बड़े झटके की तीव्रता 6.4 थी।

विज्ञप्ति के अनुसार मोदी ने दोपहर को फिर उनसे बातचीत की और भूकंप के बाद की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

सोनोवाल ने प्रधानमंत्री को भूकंप के कारण हुई तबाही पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त जानकारियों से अगवत कराया।

विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूर्वोत्तर क्षेत्र से संबद्ध मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत की और राज्य सरकार को सभी सहायता का आश्वासन दिया।

बयान के मुताबिक सोनोवाल ने प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्रियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में असम के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए उन्हें फोन किया।

बाद में कोविड-19 प्रबंधन की समीक्षा बैठक के मौके पर इससे इतर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भूकंप के बाद जिला प्रशासनों से बातचीत की है।

उन्होंने कहा कि कुछ भवनों को नुकसान पहुंचने और कुछ लोगों के घायल होने की खबर है लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और जिला प्रशासनों को विस्तृत समीक्षा की खातिर क्षेत्र सर्वेक्षण करने एवं अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है ताकि प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचायी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos