लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर के ग्रामीण से मराठी में की बात

By फहीम ख़ान | Updated: January 18, 2025 18:00 IST

प्रधानमंत्री ने शनिवार को देशभर के स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया, जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर जिले के भिवापुर तहसील के मौजा मल्हापुर, गुट ग्राम पंचायत धापरला (डोये) के रोशन संभाजी पाटिल से भी उनकी बातचीत हुई.

Open in App

नागपुर: "रोशनजी नमस्कार…रोशनजी बोला…" इसी आत्मीय शैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर जिले के स्वामित्व योजना के लाभार्थी से मराठी भाषा में संवाद शुरू किया. प्रधानमंत्री ने शनिवार को देशभर के स्वामित्व योजना के लाभार्थियों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया, जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर जिले के भिवापुर तहसील के मौजा मल्हापुर, गुट ग्राम पंचायत धापरला (डोये) के रोशन संभाजी पाटिल से भी उनकी बातचीत हुई.

प्रधानमंत्री ने मराठी में बातचीत की शुरुआत करते हुए रोशन पाटिल से योजना से मिले लाभ, सरकारी सहायता और विभिन्न फायदों की जानकारी ली. लगभग पांच मिनट के संवाद के दौरान पाटिल ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना प्रमाणपत्र मिला, जिसकी वजह से बैंक से कर्ज लेना आसान हो गया. पाटिल ने बताया कि उन्होंने नौ लाख रुपये का कर्ज लिया, जिसमें कुछ पैसे घर बनाने और कुछ खेती में लगाए. खेती से उन्हें अच्छा लाभ हो रहा है.

संवाद के दौरान जब पाटिल ने बताया कि उनके बेटे शर्विल का जन्मदिन है, तो प्रधानमंत्री ने तुरंत शर्विल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने पाटिल के परिवार के सदस्यों, उनकी आजीविका और अन्य पहलुओं की भी बड़ी आत्मीयता से पूछताछ की. प्रधानमंत्री ने यह भी पूछा कि उन्हें केंद्र सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ मिला है. पाटिल ने बताया कि उन्होंने उज्ज्वला गैस योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना का लाभ लिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री और सरकार को स्वामित्व योजना के लिए धन्यवाद भी दिया.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी