लाइव न्यूज़ :

रूस के दो दिन के दौरे के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें दौरे की अहम बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 05:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने रूस पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गृह राज्य गुजरात में ‘बाइ बाइ ’ (अलविदा) कहने के बजाय ‘आवजो’ (आप फिर जल्दी आइए) कहते हैं। और यहाँ रूस में लोग ‘दसविदानिया’ कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी को विदा करने के लिहाज से भारत और रूस के बीच भाषाई संबंध हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (4 सितम्बर) को दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे थे।राष्ट्रपति पुतिन ने 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दोनों देशों ने 15 समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

रूस के दूरवर्ती पूर्वी इलाके का 'सार्थक' दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  स्वदेश लौटे आये हैं। रूस के दो दिन के दौरों में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दौरे के परिणाम से रूस और भारत और निकट आएंगे। मोदी ने 36 घंटे का दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद रूस। यह सफल दौरा रहा। इस दौरे के परिणाम से भारत और रूस और नजदीक आएंगे। स्वागत- सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन, सरकार और रूस के लोगों का आभार।’’ 

मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने रूस के इस सुदूर पूर्वी इलाके का दौरा किया। उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता की जिस दौरान उन्होंने व्यापार एवं निवेश, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और समुद्री संपर्क मार्ग में सहयोग और बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों पक्षों के बीच रक्षा, वायु और समुद्री संपर्क मार्ग, ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और व्यापार सहित 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों