लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौलाना आजाद, आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानियों मौलाना अबुल कलाम आजाद और आचार्य जे बी कृपलानी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि दोनों नेताओं ने युवाओं और गरीब तबके के लोगों को सशक्त बनाने के प्रति खुद को समर्पित कर दिया था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मौलाना आजाद और आचार्य कृपलानी को राष्ट्र की प्रगति में अद्वितीय और अनुकरणीय योगदान के लिए याद किया जाता है। उन्होंने युवाओं और गरीब तबके के लोगों को सशक्त बनाने के प्रति अपने आप को समर्पित कर दिया था। मैं इन दोनों महान विभूतियों को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

आजाद और कृपलानी दोनों ही कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। समाजवादी व गांधीवादी नेता कृपलानी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मतभेदों के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसबसे आगे विराट कोहली, 20 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज पुरस्कार, देखिए लिस्ट में किसे पीछे छोड़ा

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्रिकेटYashasvi Jaiswal maiden century: टेस्ट, टी20 और वनडे में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, 111 गेंद में 100 रन

क्रिकेटVIRAT KOHLI IND vs SA 3rd ODI: 3 मैच, 258 गेंद, 305 रन, 12 छक्के और 24 चौके, रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में किंग विराट कोहली का बल्ला

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत