लाइव न्यूज़ :

चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले पीएम मोदी, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2025 15:23 IST

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में व्यवसायी शुभम द्विवेदी (31) भी शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है। हमें संवेदनाएं दीं। पीएम मोदी बहुत दुखी थे। पीएम मोदी ने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा।

कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में व्यवसायी शुभम द्विवेदी (31) भी शामिल थे। जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है। उन्होंने हमें संवेदनाएं दीं। पीएम मोदी बहुत दुखी थे। पीएम मोदी ने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। पीएम मोदी ने हमें एक और मुलाकात का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कानपुर दौरे के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शुभम के चचेरे भाई सौरभ द्विवेदी ने बताया, ''प्रधानमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान हम बहुत भावुक थे और प्रधानमंत्री से मिलते ही परिवार के सभी सदस्य रोने लगे।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चकेरी हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद शुभम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की। एक सप्ताह पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए यहां के निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था।

सांसद ने प्रधानमंत्री से 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान शोकाकुल परिवार से मिलने का आग्रह किया था। पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। उनमें कानपुर निवासी व्यवसायी शुभम द्विवेदी (31) भी शामिल थे। शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी। शुभम का 24 अप्रैल की सुबह अंतिम संस्कार किया गया था।

टॅग्स :कानपुरजम्मू कश्मीरयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया