लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By गुणातीत ओझा | Updated: April 26, 2020 06:46 IST

कोरोना वायरस की वजह से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देशवासियों को संबोधित करेंगे। हर बार की तरह महीने के अंतिम रविवार को पीएम मोदी का संबोधन उनके रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देशवासियों को संबोधित करेंगे।हर बार की तरह महीने के अंतिम रविवार को पीएम मोदी का संबोधन उनके रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए होगा।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस की वजह से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देशवासियों को संबोधित करेंगे। हर बार की तरह महीने के अंतिम रविवार को पीएम मोदी का संबोधन उनके रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए होगा। आज रविवार सुबह 11 बजे पीएम मोदी मन की बात करेंगे। आज प्रसारित होने वाला मन की बात कार्यक्रम 64वां संस्करण होगा। वहीं, इस साल का ये चौथा संस्करण होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने 12 अप्रैल को एक ट्वीट करते हुए बताया था कि इस महीने की मन की बात 26 तारीख को होगी। इसके लिए पीएम मोदी ने सुझाव मागे थे। पीएम ने लिखा था, 'आपके क्या सुझाव हैं? अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 डायल करें या MyGov और NaMo ऐप पर लिखें।

अटकलें अभी तक यही लगाई जा रहीं हैं कि प्रधानमंत्री लोगों से कोरोना वायरस के प्रसार के रोकथाम और लॉकडाउन के महत्व पर चर्चा करेंगे। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तीन मई तक देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मुद्दे पर लोगों के सामने अपने विचार रख सकते हैं।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया