लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर की थी 'मेहुल भाई' की मेजबानी

By IANS | Updated: February 17, 2018 00:31 IST

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर उठे विवाद के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगोड़ा गुजराती आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी की मेजबानी अपने सरकारी आवास पर करते देखा जा रहा है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर उठे विवाद के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगोड़ा गुजराती आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी की मेजबानी अपने सरकारी आवास पर करते देखा जा रहा है। यह वीडियो वर्ष 2015 का है।

समाचार पोर्टल गोन्यूज द्वारा ऑनलाइन जारी वीडियो क्लिप में गीतांजलि समूह का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक चोकसी प्रधानमंत्री के आवास 7, रेसकोर्स मार्ग (अब 7, लोक कल्याण मार्ग) में आगंतुकों के बीच बैठा हुआ है। 

पांच नवंबर, 2015 को जिस कार्यक्रम में शामिल होने चोकसी वहां पहुंचा था, उसमें देश में सोने की मांग को हतोत्साहित करने और घरों व संस्थानों में पड़े लगभग 20,000 टन सोने को उपयोग में लाने के उद्देश्य से तीन योजनाएं घोषित की जानी थीं।

मोदी ने योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा था, "भारत को एक स्वर्ण युग में ले जाने में मदद करने के लिए लोगों को सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।"

मोदी वीडियो में अपनी चिरपरिचित हंसी के साथ कह रहे हैं, "कोई भी खरीदार गहने खरीदने के लिए सबसे बड़े शोरूम में जाएगा, लेकिन उसकी जांच अपने पारिवारिक ज्वेलर से ही कराएगा। हमारे मेहुल भाई यहां बैठे हुए हैं। उन्हें पता रहता है कि खरीदार इसकी जांच कराने अपने ज्वेलर के पास जाएगा।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है