लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल को दी 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

By भाषा | Updated: December 7, 2021 13:53 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), सात दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गोरखपुर में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए एम्स, खाद कारखाने और रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गोरखपुर में निर्मित हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के खाद कारखाने का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने एम्स और बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मौजूद थे।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि 600 एकड़ क्षेत्र में बनाए गए खाद कारखाने का निर्माण 8603 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। विगत 31 वर्षों से बंद पड़े इस कारखाने के प्रारंभ होने से सालाना 12.7 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का उत्पादन होगा और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होगा।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 112 एकड़ क्षेत्र में 1011 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एम्स की आधारशिला वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी। यह एम्स उत्तर प्रदेश तथा बिहार के साथ-साथ नेपाल को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

प्रवक्ता के मुताबिक, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में स्थित आईसीएमआर के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर में विषाणु जनित बीमारियों पर शोध के साथ ही प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे