लाइव न्यूज़ :

पीएम के भूले वादे को याद दिलाने ओडिशा से पैदल चलकर आया युवक, आगरा में हुआ बेहोश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 15, 2018 21:47 IST

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की जनता से वर्ष 2015 में एक वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की जनता से वर्ष 2015 में एक वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया है। ऐसे में अब अगले साल लोकसभा चुनाव एक बार फिर से होने वाले हैं। 

चुनाव से पहले पेशे से मूर्तिकार राउरकेला निवासी मुक्तिकंठ बिसवाल (30) ने पीएम मोदी को उनका वादा याद दिलाने के लिए अनूठा कदम उठाया है। खबर के मुताबिक  उसने राउरकेल से पदयात्रा कर दिल्‍ली आकर खुद पीएम मोदी को उनके द्वारा किए गए वादे को याद दिलाने का फैसला किया। जिसके बाद उसने 16 अप्रैल को पीएम से मिलने के लिए इस यात्रा को शुरू किया था। 

खबर के अनुसार, वह गुरुवार (14 जून) को आगरा पहुंच गए। भीषण गर्मी के कारण वह एनएच-2 पर बेहोश हो गया।  जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिसवाल अब तक 1,350 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि वह अगले सप्‍ताह दिल्‍ली पहुंच  जाएंगे। वहीं, अपनी इस यात्रा पर उन्‍होंने बताया क‍ि  2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  राउरकेला के लोगों से ब्राह्मणी नदी पर पुल बनाने और इस्‍लाम जेनरल हॉस्पिटल को सुपर स्‍पेशियलिटी अस्‍पताल में बदलने का वादा किया था।

 लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। अभी तक नदी का पुल अधूरा है। यह राउरकेला और आसपास के लोगों के लिए जीवनरेखा है, ऐसे में पुल का निर्माण कार्य पूरा होना बेहद जरूरी है। ऐसे में अब मैं खुद पीएम के पास जाकर उनके भूले हुए वादे की याद उनको दिलाऊंगा। ऐसे में देखना होगा कि पीएम अपना वादा अब पूरा करते हैं कि नही।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया