लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड के पीएम प्रयुत चान ओचा से कोविड-19 संकट पर की चर्चा, ट्वीट कर कही ये बात

By भाषा | Updated: May 2, 2020 14:03 IST

नेताओं ने दोनों देशों के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों के बीच व्यापक सहयोग की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

Open in App

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत और थाईलैंड कोविड-19 से उत्पन्न हुई चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे। मोदी ने कहा कि इन दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘‘अच्छे मित्र’’ थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा से बात की और महामारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले पड़ोसियों के रूप में, भारत और थाईलैंड इस मौजूदा संकट से उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।’’ एक सरकारी बयान में कहा गया है कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी से प्रभावाशाली ढंग से निपटने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक सहयोग के महत्व के बारे में बात की।

बयान के अनुसार उन्होंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को थाईलैंड की फार्मास्युटिकल आवश्यकताओं को पूरा करने संबंधी भारत की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। नेताओं ने दोनों देशों के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों के बीच व्यापक सहयोग की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

उन्होंने एक-दूसरे के क्षेत्र में मौजूद अपने नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुगमता की सराहना की और इस तरह के समर्थन को जारी रखने का वादा किया। मोदी ने बातचीत के दौरान दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) और संबंधित शिखर सम्मेलनों में शामिल होने के लिए नवम्बर 2019 में बैंकाक की अपनी यात्रा को याद किया और थाईलैंड के शाही परिवार के सदस्यों और थाईलैंड के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी।

देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 1,218 हुई, संक्रमण मामलों की संख्या 37,336 तक पहुंची

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,218 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 37,336 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज देश से बाहर चला गया है। इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस वायरस से शुक्रवार की शाम से हुईं मौतों के मामलों में महाराष्ट्र से 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, दिल्ली से दो और उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और तमिलनाडु से एक-एक मामला शामिल है। इस वायरस से सबसे अधिक 485 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 42 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन