लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के हालात पर चर्चा के लिए सर्व दलीय बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: December 4, 2020 12:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक सर्व दलीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ शीर्ष केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

लोकसभा और राज्यसभा के सभी दलों के सदन के नेताओं को ऑनलाइन हो रही इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे के करीब शुरू हुई।

सूत्रों ने बताया कि ऐसे पांच या पांच से ज्यादा सांसदों वाले प्रमुख राजनीतिक दलों के कम से कम 12 नेता बैठक को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। तृणमूल कांग्रेस की ओर से सुदीप बंधोपाध्याय, राकांपा से शरद पवार, टीआरएस से एन एन राव, शिवसेना से विनायक राउत बैठक को संबोधित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान विपक्षी दलों के नेता सरकार से कोविड-19 के टीके की संभावित उपलब्ध्ता और उसके वितरण की योजना के बारे में प्रश्न कर सकते हैं।

महामारी की शुरुआत के बाद संक्रमण के हालात पर चर्चा करने के लिए सरकार की ओर से आयोजित यह दूसरी सर्वदलीय बैठक है।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ,स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन इस बैठक में मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?