लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

By भाषा | Updated: January 20, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जो बाइडन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

डेमोक्रेट नेता, 78 वर्षीय बाइडन को मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने वाशिंगटन के कैपिटल हिल के वेस्ट फ्रंट में पद की शपथ दिलाई।

पारंपरिक रूप से इसी जगह पर अमेरिका के राष्ट्रपति को शपथ दिलाई जाती है।

मोदी ने कहा, “जो बाइडन को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साझा चुनौतियों का सामना करने और वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के लिए हम साथ खड़े हैं।”

मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध साझा मूल्यों पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बहुआयामी द्विपक्षीय एजेंडे, बढ़ते आर्थिक संबंध और लोगों के बीच दोस्ताना रिश्ते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos